विस्तारा ने शुरू की देहरादून-मुंबई के बीच अतिरिक्त फ्लाइट
विमानन कंपनी विस्तारा ने देहरादून-मुंबई के बीच अपनी अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर दी है। फिलहाल यह फ्लाइट 31 मई तक देहरादून-मुंबई के बीच उड़ान भरेगी।
पहले दिन बुधवार को विस्तारा की इस फ्लाइट में मुंबई से 178 हवाई यात्री सुबह करीब सवा नौ बजे देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। उसके बाद करीब एक घंटे विस्तारा की यह फ्लाइट देहरादून से कुल 181 हवाई यात्रियों को लेकर सवा दस बजे वापस मुंबई को रवाना हुई। विस्तारा पहले ही नए समर शेड्यूल में देहरादून-दिल्ली और देहरादून-मुंबई के बीच अपनी संचालित कर रही है।
देहरादून-मुंबई के बीच हवाई यात्रियों की संख्या अधिक होने व इस हवाई रूट पर गो फर्स्ट की फ्लाइट बीते एक मई से बंद होने के कारण विस्तारा ने 17 से 31 मई के बीच देहरादून-मुंबई के बीच अपनी अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर दी है। जिससे अब एयरपोर्ट पर विस्तारा की फ्लाइटों की कुल संख्या तीन हो गई है। इस उड़ान के शुरू होने से हवाई यात्रियों के पास देहरादून-मुंबई के बीच हवाई यात्रा करने का एक और विकल्प मौजूद रहेगा।
बुधवार से विस्तारा ने देहरादून-मुंबई के बीच अपनी अतिरिक्त फ्लाइट शुरू कर दी है। जिससे हवाई यात्रियों के पास देहरादून-मुंबई के बीच हवाई सफर करने का एक और विकल्प मौजूद रहेगा।
नितिन कादियान, उपमहाप्रबंधक (प्रचालन) देहरादून एयरपोर्ट