Sun. Apr 27th, 2025

नगर निगम की बोर्ड बैठक जून के तीसरे सप्ताह में होगी

हल्द्वानी। नगर निगम की बोर्ड बैठक जून के तीसरे सप्ताह में हो सकती है। निगम के अधिकारियों ने बैठक की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें निगम का 2023-24 का बजट भी रखा जाएगा। चुनावी वर्ष में होने जा रही बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं। पार्षद अपने वार्ड के लिए अधिक से अधिक बजट की मांग कर सकते हैं। उधर बोर्ड में पास हुए पुराने प्रस्ताव के लिए बजट की मांग उठ सकती है।

निकाय चुनाव नवंबर 2013 में प्रस्तावित हैं। उससे पहले आचार संहिता लग जाएगी। इस हिसाब से यह बोर्ड की अंतिम बैठक हो सकती है। इसमें निगम का बजट पेश होगा। निगम के अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाने शुरू कर दिए हैं।

पार्षद भी इस बोर्ड बैठक का इंतजार कर रहे हैं। चुनावी वर्ष में होने जा रही बोर्ड बैठक में विकास कार्य, शहर की खुदी सड़कें, लाईब्रेरी, नाला सफाई आदि मुद्दों पर गहमा-गहमी हो सकती है। खराब स्ट्रीट लाइट का मुद्दा भी बोर्ड बैठक में उठने की पूरी संभावना है।
पार्षद पूर्व की बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्तावों को लेकर भी हंगामा कर सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी ने कहा कि पूर्व की बोर्ड बैठक में पास हुए कई प्रस्तावों के लिए अभी तक बजट जारी नहीं किया गया है। स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। वार्डों में विकास कार्य रुके हुए हैं। इन सभी मांगों को बोर्ड में उठाया जाएगा।

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बजट बनकर तैयार है। जून में नगर निगम की बोर्ड बैठक प्रस्तावित है। बोर्ड बैठक के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *