Tue. Jun 17th, 2025

विस्तारा की नई फ्लाइट से 112 यात्री मुंबई से पहुंचे दून, हफ्ते में सिर्फ तीन दिन भरेगी उड़ान

विमानन कंपनी विस्तारा ने देहरादून-मुंबई के बीच में अपनी एक और फ्लाइट सोमवार से शुरू कर दी है। अब दून से मुंबई के बीच विस्तारा की दो फ्लाइट हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई से यह फ्लाइट सुबह 11:30 बजे 112 यात्रियों को लेकर दून एयरपोर्ट पर लैंड हुई।

इसके बाद दोपहर 12:10 बजे दून से 160 यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। विस्तारा की यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। इसके पहले से चल रही फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन देहरादून-मुंबई के बीच उड़ान भर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed