Wed. Jun 18th, 2025

टीम ने ल्वाली झील में जल संरक्षण के कार्यों का जायजा लिया

पौड़ी। जल शक्ति मंत्रालय की केंद्रीय टीम ने दूसरे दिन ल्वाली झील का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन झील में जल संरक्षण के इंतजामों की जानकारी ली।
मंगलवार को जल शक्ति के केंद्रीय नोडल अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह व सीनियर वैज्ञानिक तकनीकि नोडल करम सिंह निर्माणाधीन ल्वाली झील पहुंचे। यहां पर उन्होंने निर्माण में किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने जल शक्ति अभियान, अमृत सरोवर योजना, जल स्रोत पुनर्जीवन, वर्षा जल संरक्षण, चाल-खाल के संबंध में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को योजना का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने अमृत सरोवर केवर्स, देवार कोट, जल जीवन मिशन व अमृत सरोवर भेंटा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कैच द रेन जल संरक्षण अभियान को स्थानीय लोगों के सहयोग से ही सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान बीडीओ पौड़ी दिनेश नेगी, बीडीओ कोट दिनेश प्रसाद बड़ोनी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed