सबसे तेज दौड़े कपिल और दिशा
अल्मोड़ा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जीआईसी नाई में हुई क्राॅस कंट्री के जूनियर बालक वर्ग में कपिल भंडारी, बालिका वर्ग में दिशा बिष्ट ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग में मोहित भंडारी, बालिका वर्ग में प्रियंका बिष्ट ने पहला स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक के सीनियर बालक वर्ग में करन सिंह, बालिका वर्ग में रिया बिष्ट प्रथमि, जूनियर वर्ग में राहुल सिंह और अनुष्का अल्मिया प्रथम स्थान पाया। वहीं बालक की 30 मीटर दौड़ में मोहित भंडारी, बालिका वर्ग में रिया बिष्ट प्रथम और जूनियर बालक वर्ग की दौड़ में दीपक भंडारी, बालिका वर्ग में गिरिजा आर्या ने पहला स्थान पाया।
इससे पहले प्रधान नंदन सिंह नयाल, पीटीए अध्यक्ष पूरन सिंह भंडारी और प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश सिंह रावत ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सभी विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। यहां डॉ. पवनेश ठकुराठी, गणेश शर्मा, स्वयंदीप सिंह, अंकित जोशी, अजरा परवीन, फरीद अहमद, सोनम चन्याल, विनीता, कुसुमलता पंत आदि मौजूद रहे।