Wed. Apr 30th, 2025

रक्षा बंधन पर्व पर महिलाएं रोडवेज की बस में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

अल्मोड़ा। रक्षा बंधन पर्व पर बहनें मुफ्त यात्रा कर भाई के घर जा सकेंगी। सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) की बसों में महिलाओं को राखी के दिन निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। निशुल्क यात्रा का व्यय शासन वहन करेगा। रक्षा बंधन पर्व पर महिलाएं राखी बांधने के लिए अपने भाईयों के घर जाती हैं। महिलाओं को टैक्सियों में महंगा किराया देना पड़ता है। सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। बहनें 31 अगस्त को रक्षा बंधन पर्व पर रोडवेज बस में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। महिलाओं के यह सुविधा उत्तराखंड में संचालित रोडवेज की सभी बसों में मिलेगी। निशुल्क यात्रा का खर्चा सरकार खुद वहन करेगी। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि मुफ्त यात्रा से संबंधित आदेश डिपो में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को प्रदेश के भीतर रोडवेज की बसों में बहनों को ये सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *