Wed. Apr 30th, 2025

70 प्रतिशत मनरेगा श्रमिकों ने बैंक खाते से लिंक कराया आधार

रुद्रपुर। मनरेगा श्रमिकों को जल्द ही आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम( एबीपीएस) से उनके खाते में सीधे रुपये पहुंचेंगे। इसके लिए जिले के 70 प्रतिशत मनरेगा श्रमिकों ने बैंक में जाकर आधार से खाता लिंक करा दिया है। जिले में कुल सक्रिय श्रमिक 79 हजार 835 हैं।
भारत सरकार की ओर से पहले एक सितंबर से मनरेगा श्रमिकों के लिए आधार बेस्ड पेमेंट शुरू होने वाला था। इसके तहत सिर्फ आधार से लिंक खाते वाले श्रमिकों को ही मजदूरी दी जानी थी। लेकिन अभी भी जिले में 30 प्रतिशत श्रमिकों ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराया है। देश में भी कई श्रमिकों के आधार लिंक नहीं कराने के कारण सरकार ने 31 दिसंबर तक एबीपीएस की तिथि बढ़ा दी है। बता दें कि, एबीपीएस लागू होने के बाद पंचायतों में मनरेगा में फर्जी मस्टर रोल भी रुकेगा। पंचायत प्रतिनिधि भी मनरेगा मजदूरी के भुगतान में हेराफेरी नहीं कर पाएंगे। जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी ने बताया कि एबीपीएस लागू होने के बाद सिर्फ बैंक खाते से लिंक आधार वालों को ही सरकार पेमेंट करेगी। इसके लिए जिले के श्रमिक बैंक जाकर अपने खाते को आधार से लिंक करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *