Wed. Apr 30th, 2025

अल्मोड़ा में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत

अल्मोड़ा। जिले में मौसम का मिजाज बदल गया। यहां झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार सुबह से चटख धूप खिलने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद अचानक आसमान काले बादलों से घिर गया और कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश होते ही लोग घरों को दौड़े और बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को बारिश से बचने के लिए छाता लगाना पड़ा। एक घंटे बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *