जीबी पंत संस्थान के शोध पर्यावरण संतुलन बनाने में मददगार : अजय टम्टा

अल्मोड़ा। जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान का वार्षिक सम्मेलन धूमधाम से मनाया गया। सांसद अजय टम्टा ने कार्यक्रमों का शुभारंभ करते संस्थान के प्रयासों को सराहा। कहा कि आज पर्यावरण असंतुलन विश्व की गंभीर समस्या बन चुकी है। संस्थान पर्यावरणीय क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है, जिसके शोध पर्यावरण संतुलन बनाने में मददगार साबित हो रहे हैं। रविवार को हुए कार्यक्रम में सांसद अजय टम्टा ने संस्थान में स्थापित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि संस्थान पंडित पंत की जन्मस्थली के पास स्थापित है। आज यह संस्थान अपने शोध और विकास कार्यों से पूरे विश्व में क्रांति फैला रहा है।
संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने कहा कि जीबी पंत संस्थान आज भारत के इसरो की तर्ज पर कार्य कर रहा है। जहां इसरो चंद्रमा पर पहुंचने का अभियान अभियान चला रहा है। उसी तरह यह संस्थान भी पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। यहां के वैज्ञानिक अपनी जी तोड़ मेहनत से संस्थान को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण, जैव विविधता और वनों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है।
इस मौके पर संयुक्त सचिव अरविंद नौटियाल, डॉ. इला पंत, डॉ. शेखर घिमिरे, प्रो. एसपी सिंह, डॉ. आरके मैखुरी, डॉ. जेसी कुनियाल, डॉ. हरीसिंह गौर, डॉ. आईडी भट्ट, ई. किरीट कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डॉ. वसुधा पंत, कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पीसी तिवारी आदि मौजूद रहे।