Fri. May 2nd, 2025

चित्तौड़गढ़ में रात को पड़ने लगी ठंड:तापमान में गिरावट का दौर शुरू, गर्म कपड़ों की बढ़ने लगी डिमांड

चित्तौड़गढ़ में दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास होने लगा है। हवाओं के लगातार रुख बदलने के कारण ऐसा हो रहा है। रात को अब हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अब तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा। सामान्यतः दशहरा से अच्छी ठंड की शुरुआत हो जाती है। तापमान में हो रही गिरावट के चलते बाजार में गर्म कपड़ों की डिमांड भी बढ़ने लगी है।

चित्तौड़गढ़ में रात को कुछ ठंड होने लगी है। दिन में तो यहां धूप रहती है लेकिन रात को तापमान कम होने लगा है। हालांकि दिन में भले ही धूप रहे लेकिन पारे में गिरावट आई है।

इस साल मौसम में कई बार बदलाव देखने को मिला है। अंदाजा लगाया जाता है कि आगामी 2 महीने में भी बार-बार मौसम में बदलाव हो सकता है। इस बार कड़क ठंड पड़ने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

गिरने लगा तापमान
चित्तौड़गढ़ में दिन का तापमान अब 32.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, रात का तापमान भी 19.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि अब ठंड दस्तक देगी और तापमान के गिरावट का दौरा ऐसे ही जारी रह सकता है।

मौसम विभाग ने मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान लगाया है। आने वाले समय में आसमान में बादलों का असर दिखने लगेगा। ओस के गिरने पर भी असर दिख सकता है। वैसे बारिश होने के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *