Tue. Apr 29th, 2025

उत्तराखंड में गिरने लगा पारा, ऊंची चोटियों बिछी बर्फ की सफेद चादर; नवंबर में ऐसा होगा हाल

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर शुरू हुई बर्फबारी के चलते यहां कड़ाके की ठंड महसूस की जा ही है। वहीं मैदानी इलाकों में अभी भी मौसम शुष्क बना हुआ है। शुष्क मौसम के बीच उत्तराखंड में न्यूनतम पारे में कमी दर्ज की जा रही है।

पहाड़ों पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में भी रात को ठिठुरन बढ़ने लगी है। देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। जबकि, दिन में चटख धूप खिलने के कारण पारा सामान्य से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *