Sun. Jun 15th, 2025

खुशखबरी: काठगोदाम से मुंबई के लिए जल्द शुरू होगी ट्रेन, जानिए कब से होगा संचालन

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए नौ नवंबर से ट्रेन का संचालन शुरू  होगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की संख्या देखते हुए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबइ सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ट्रेन काठगोदाम से नौ नवंबर को मुंबई के लिए रवाना होगी। 9 नवंबर, 16, 23 और 30 नवंबर को ट्रेन यात्रियों को लेकर मुंबई जाएगी।

एक नवंबर को एक घंटा देरी से चलेगी बाघ एक्सप्रेस
काठगोदाम से हावड़ा के लिए संचालित बाघ एक्सप्रेस शुक्रवार को अपने नियत समय से एक घंटा देरी से हावड़ा के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक डीएस बोरा ने बताया कि ट्रेन एक नवंबर को भी एक घंटा देरी से हावड़ा के लिए रवाना होगी। ट्रेन अपने नियत समय रात 09:50 के बजाय 10:50 बजे रवाना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed