Mon. Apr 28th, 2025

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी नहीं, रात को तापमान में गिरावट से गुलाबी सर्दी

सीकर लगातार चल रहे ड्राई मौसम के बीच आज सीकर के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं आज सुबह से सीकर में मौसम पूरी तरह साफ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सीकर में आगामी दो से तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान रात के तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होगा। बात करें यदि आज के तापमान की तो कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार फिलहाल 2 से 3 दिन सीकर सहित शेखावाटी में मौसम ड्राई रहने के चलते अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। हालांकि रात को तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ सकता है।

वहीं इसके साथ ही यदि नवंबर में कोई लोकल चक्रवात या अन्य वेदर सिस्टम एक्टिव होता है तो मौसम में बदलाव हो सकता है। फिलहाल आज सीकर में पूरे दिन मौसम साफ रहने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *