Mon. Apr 28th, 2025

आई एम ए ने सरधना एम एल ए अतुल प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

मेरठ । सपा से सरधना विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ शहर के डॉक्टरों ने मोर्चा खोला दिया हैं। न्यूटिमा अस्पताल प्रकरण के बाद मंगलवार को डॉक्टरों ने अतुल प्रधान के खिलाफ आई एम ए से विरोध प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में डॉक्टर डी एम कार्यालय पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सरधना विधायक अतुल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉक्टरों के हाथों में पोस्टर थे। जिन पर लिखा था सरधना विधायक भक्षक हैं, हम चिकित्सक रक्षक हैं। इस दौरान डॉक्टरों ने डी एम को ज्ञापन सोपते हुए करवाही करने की मांग की।

डी एम को ज्ञापन देने के बाद मीडिया से बात करते हुए  कहा कि व्हाइट कोर्ट की शांति अब लाएगी। कहा कि  सरधना विधायक हमारा उत्पीड़न कर रहे हैं। हमें न्याय और सुरक्षा चाहिए। प्रदर्शन में आईएमए के पदाधिकारी, न्यूटिमा अस्पताल के डॉक्टर समेत सैंकड़ों डॉक्टर्स शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *