Mon. May 5th, 2025

दुनिया के टॉप शोधकर्ताओं में शामिल हुए डॉ. नरपिंदर

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ताओं की सूची में शामिल हो गए हैं। क्लेरिवेट एनालिटिक्स प्रतिवर्ष दुनियाभर के हजारों शोधकर्ताओं के प्रभावशाली शोधों और उनके शीर्ष एक प्रतिशत उद्धरणों के आधार पर यह सूची तैयार करता है। डॉ. नरपिंदर सिंह को कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इस सूची में स्थान दिया गया है। इस सूची में देश के 20 शीर्ष शोधकर्ता शामिल हैं। डॉ. नरपिंदर सिंह के शोधकार्य कृषि विज्ञान की समझ को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्राफिक एरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशनस के चेयरमैंन डॉ. कमल घनशाला ने कहा, डॉ. नरपिंदर सिंह के कुशल निर्देशन में शोधकार्यों को गति मिली है। इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि वह शोध को खेत, खलिहानों और गांव से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *