Sun. Jun 15th, 2025

रेवंत रेड्डी आज लेंगे तेलंगाना के सीएम पद की शपथ, एक विधायक डिप्टी CM तो आठ बनेंगे मंत्री

हैदराबाद। तेलंगाना में शानदार जीत के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इस दौरान गुरुवार को पूरे हैदराबाद शहर में रेड्डी के पोस्टर लगाए गए हैं। तर्तमान तेलंगाना कांग्रेस के 56 साल के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। तेलंगाना राज्य का गठन साल 2014 में हुआ था, इस तरह शपथ लेने के बाद रेवंत रेड्डी राज्य में कांग्रेस के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे। रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैदराबाद पहुंच चुके हैं। रेवंत रेड्डी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे। तेलंगाना में मुख्यमंत्री के अलावा एक उप मुख्यमंत्री और 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बुधवार को रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति को हराकर 119 में से 64 सीटें जीती हैं। वहीं बीआरएस को महज 39 सीटें प्राप्त हुईं। उन्होंने 2017 में टीडीपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। जून 2021 में रेड्डी को एन उत्तम कुमार रेड्डी की जगह तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed