Wed. Apr 30th, 2025

रणबीर कपूर का पिता बनेगा ये नौजवान एक्टर, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ के ‘देव’ के लिए हुआ फाइनलाइज?

साल 2022 में आई ‘ब्रह्मास्त्र’ रणबीर कपूर के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक है। मोटे बजट में बनी इस मूवी में रणबीर ने शिवा नाम का कैरेक्टर प्ले किया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। मूवी में आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय ने भी अहम भूमिका निभाई थी। दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर की मां अमृता के रोल में थीं। हालांकि, देव कौन है, इसका खुलासा नहीं किया गया। अब खबर आई है कि ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देव के रोल के लिए एक बड़े एक्टर को साइन किया गया है।

ये एक्टर बनेगा रणबीर कपूर का पिता!

टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को देव के रोल के लिए साइन किया गया है। यानी दीपिका जहां रणबीर की मां के रोल में थीं, वहीं रणवीर उनके पिता के रोल में हो सकते हैं। बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में देव के चेहरे को छिपाया गया था। इस रोल के लिए ऋतिक रोशन, यश सहित कई एक्टर्स के नाम सामने आए थे। लेकिन किसी के नाम पर कन्फर्मेशन नहीं था। रणवीर सिंह का नाम मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल तरीके से एलान नहीं किया गया है।

3 पार्ट्स में रिलीज होगी ‘ब्रह्मास्त्र’

‘ब्रह्मास्त्र 2’ के लिए स्क्रिप्ट पर काम जारी है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने कुछ महीने पहले फिल्म के सीक्वल के साथ ही ये भी एलान किया था ‘ब्रह्मास्त्र’ को तीन पार्ट्स में बनाया जाएगा। ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ 2026 में और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 3’ 2027 में रिलीज होगी। फिलहाल अयान मुखर्जी ‘वॉर 2’ में बिजी हैं। ये मूवी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर को लेते हुए बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *