राज्य के महत्वपूर्ण पर्यटन परिपथों पर काम कर रहा विवि : प्रो. ढोढ़ी
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि का पर्यटन विभाग उत्तराखंड के महत्वपूर्ण पर्यटन परिपथों पर काम कर रहा है। अभी तक विभाग के डाॅ. सर्वेश उनियाल के निर्देशन में विवेकानंद पर्यटन परिपथ एवं महात्मा गांधी पर्यटन परिपथ के तहत राज्य के विभिन्न स्थलों का सर्वेक्षण के बाद डाक्यूमेंटेशन कर इसका प्रकाशन व डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। गढ़वाल विवि के पर्यटन और प्रबंधन संकाय के डीन प्रो. राकेश ढोढ़ी ने बताया कि गढ़वाल विवि के पर्यटन विभाग द्वारा उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर आधारित सर्वेक्षणों व डॉक्यूमेंटेशन का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वविद्यालय की सराहना की है। उन्होंने बताया कि विभाग के डाॅ. उनियाल ने गत दिवस मुख्यमंत्री आवास में इन पर्यटन परिपथों पर आधारित प्रकाशनों को मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्य उत्तराखंड के आध्यात्मिक दर्शन के साथ युवा पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है। प्रो. ढोढ़ी ने कहा कि विभाग द्वारा भविष्य में उत्तराखंड के लिए अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन पथों पर भी सर्वेक्षण तथा प्रकाशन किए जाएंगे