उत्तराखंड में बदला मौसम, जागेश्वर में माइनस पांच डिग्री पहुंचा तापमान, ठिठुरे लोग

ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह शाम गिर रहे पाले के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवदार के घने जंगलों के बीच स्थित विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रात के समय इसमें दो से तीन डिग्री की और गिरावट आई है।