Tue. Jun 17th, 2025

उत्तराखंड में 23 दिसंबर से बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगा ठंड का प्रकोप

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड सता रही है। लगातार बढ़ रही सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, दिन में चटख धूप खिल रही है, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे चल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 23 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बूंदाबांदी के आसार है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed