Mon. Apr 28th, 2025

किच्छा में शीघ्र होगा एम्स निर्माण के लिए भूमि पूजन : डॉ. रावत

किच्छा। प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि किच्छा नगर को जल्द ही बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शीघ्र ही इसके भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित होना है। बताया कि देश में पहला राज्य उत्तराखंड होगा जहां दो एम्स होंगें। वह पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू जायसवाल के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि नगर में सौ एकड़ भूमि पर एम्स बनना है। इसके बनने के बाद अब क्षेत्र के मरीजों को बाहर रैफर नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही 400 डाक्टरों की भर्ती की जा रही है। पैरामेडिकल स्टाफ में 3000 नर्सों की भर्ती की जा रही है। 1376 नर्साें को नियुक्ति की गई। 12000 आशा वर्कर लगाई गई। 2500 वार्ड ब्वायज की भर्ती की जा रही है। 250 लैब टेक्नीशियन नियुक्त किए जा रहे हैं। रुद्रपुर के मेडिकल कॉलेज का टेंडर हो गया है। 2026 में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होंगी। इस साल हरिद्वार में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होंगी। 2025 में पिथौरागढ़ में भी कोर्स शुरू होगा। उन्होंने बताया कि देहरादून व हल्द्वानी में कैंसर अस्पताल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया राज्य में कुल 10 मेडिकल काॅलेज बनने से चिकित्सा की बेहतर सेवाएं मिलेंगी। राज्य में कुल 25 काॅलेजों में आईएएस व पीसीएस की कोचिंग शुरू हो गई है। शिक्षा लेने वाले बच्चों को अनुदान दिया जा रहा है। इससे पहले चिकित्सा मंत्री का पूर्व पालिकाध्यक्ष जायसवाल की अगुआई में स्वागत किया गया। यहां पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, धर्मराज जायसवाल, संजीव खन्ना, शैली फुटेला, डीएन मिश्रा, लता सिंह, जानकी तिवारी, आशीष तिवारी, कुंदन लाल खुराना आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *