Wed. Apr 30th, 2025

2.31 करोड़ से होगा मुनस्यारी का कायाकल्प

पिथौरागढ़। रूबन कलस्टर के तहत मुनस्यारी नगर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। नगर के मुख्य स्थानों पर सोलर लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा मुख्य मार्गों पर इंटरलॉक टाइल्स और मुख्य बाजार में पेंटिंग का कार्य किया जाएगा। मुनस्यारी नगर पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। हर साल यहां बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं। यहां से बर्फ से लकदक चमकती प्रसिद्ध पंचाचूली की चोटियां, हंसलिंग, राजरंभा पर्वत का मनमोहक नजारा साफ दिखाई देता है। नगर को और अधिक सुंदर बनाने के लिए आरईएस को दो करोड़ 31 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इससे नगर में कूड़ेदान स्थापित करने के अलावा रास्तों पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी। मुख्य बाजार में पेंटिंग आदि का कार्य कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *