Wed. Jun 18th, 2025

रेन बसेरे की बदहाली देख शहरी विकास मंत्री ने जताई नाराजगी

आईएसबीटी स्थित रेन बसेरे का शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रेन बसेरे की अव्यवस्था देख नाराजगी जताई। सहायक नगर आयुक्त को दूरभाष पर उचित व्यवस्था और रोजाना रेन बसेरे की जांच करने के निर्देश दिए। रविवार शाम शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल आईएसबीटी स्थित रेन बसेरे पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात निगम के कर्मचारी महेश से रिकॉर्ड की जानकारी ली, जिस पर उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली। मंत्री ने रेन बसेरे के रिकॉर्ड का रजिस्टर खंगाला। जिसमें एंट्री नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। पता चला कि मौजूदा कार्मिक पढ़ने में सक्षम नहीं है। साफ-सफाई, सोने के लिए चादर और रजाई के कवर साफ न होने पर सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत को फोन पर निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि महिलाओं के रेन बसेरा के लिए अच्छी व्यवस्था की जाए। साफ-सफाई, रजाई के कवर, चादर की भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रतिदिन यहां की मॉनिटरिंग की जाए। जिससे यहां आने वाले जरूरतमंद लोगों को उचित सुविधा मिल सके। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए गर्म पानी की व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *