Fri. May 2nd, 2025

विधायक निधि खर्च करने में बहुगुणा आगे, यशपाल पीछे…कैबिनेट मंत्री ने 3.98 करोड़ किए खर्च

विधायक अपनी निधि से जनहित से जुड़े विकास कार्य कराते हैं लेकिन वह इस निधि को खर्च करने में कंजूसी बरत रहे हैं। जिले का कोई भी विधायक पूरी राशि खर्च नहीं कर पाया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा सर्वाधिक तीन करोड़ 98 लाख खर्च कर कतार में आगे हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की निधि से तो सिर्फ 47 लाख 59 हजार रुपये ही खर्च हुए हैं। उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी 2.15 करोड़ खर्च कर चुके हैं। जिले में सबसे कम एक करोड़ के प्रस्ताव काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भेजे हैं। प्रत्येक विधायक को चार करोड़ 90 लाख की निधि मिलती है।

काशीपुर : त्रिलोक सिंह चीमा

एक करोड़ रुपये के 17 प्रस्तावों में से 10 प्रस्तावों को मंजूरी मिली थी। एक करोड़ की अवमुक्त राशि में से 75 लाख खर्च हो चुके हैं।

 खटीमा : भुवन चंद्र कापड़ी
4.65 करोड़ के 193 प्रस्ताव भेजे थे। 2.82 करोड़ के 112 प्रस्ताव मंजूर हुए थे। दिसंबर तक दो करोड़ 15 लाख रुपये निधि से खर्च हो चुके हैं।

सितारगंज : सौरभ बहुगुणा 
कैबिनेट मंत्री की ओर से भेजे गए 128 प्रस्तावों में से 124 को मंजूरी मिली है। अब तक उनकी निधि से तीन करोड़ 98 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।बाजपुर : यशपाल आर्य 

दो करोड़ तीन लाख के 62 प्रस्तावों में से 63.45 लाख के 15 को मंजूरी मिली। 47 लाख 59 हजार खर्च हो चुके हैं।

गदरपुर : अरविंद पांडेय
115 प्रस्तावों में से चार करोड़ 45 लाख के 89 प्रस्तावों को मंजूरी मिली। तीन करोड़ 41 लाख खर्च हो चुके हैं।

नानकमत्ता : गोपाल राणा
विधायक की ओर से भेजे 148 प्रस्तावों में से 144 को मंजूरी मिली। अब तक तीन करोड़ 57 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

जसपुर : आदेश चौहान 
46 प्रस्तावों में से 29 को मंजूरी मिली। एक करोड़ 66 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।

रुद्रपुर : शिव अरोरा
114 प्रस्तावों में से दो करोड़ 60 लाख के 63 प्रस्तावों को मंजूरी। 1.95 करोड़ खर्च हो चुके हैं।

किच्छा : तिलकराज बेहड़
विधायक की ओर से भेजे गए 77 प्रस्तावों में से 76 को मंजूरी मिली। दो करोड़ 92 लाख खर्च हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *