Sat. May 10th, 2025

प्रतियोगिता में जीजीआईसी की छात्रा पूजा ने मारी बाजी

बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित जीजीआईसी में एडोलसेंट कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव और उसके प्रभावों की जानकारी दी गई। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिता में पूजा रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी में आयोजित एडोलसेंट कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीना शुुक्ला ने किया। जीव विज्ञान प्रवक्ता सोनी बेरी ने छात्राओं में किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव और उसके भावनात्मक पहलुओं की जानकारी दी। शिक्षिका मीनाक्षी विश्वकर्मा ने किशोरियों में शारीरिक बदवाव पर शरीर की स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा। शिक्षिकाओं ने छात्रा सपना चंद, पलक तिवारी, जिया राना की शंकाओं का समाधान किया। इस मौके पर हुई पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता में पूजा रावत ने पहला, जिया रानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौम्या जोशी, शिवानी कश्यप, रितु सामंत, इल्मा, प्रियांशी, नताशा, मानसी चौसाली, नेहा कश्यप, आंचल कुमारी, विनीता चंद, आयशा कश्यप को सांत्वना पुरस्कार मिला। संचालन शिक्षिका रंजना चंद ने किया। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *