Mon. Apr 28th, 2025

सीमांत जिले में मौसम ने फिर बदली करवट, ठंड बढ़ी

पिथौरागढ़/चंपावत। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में ठंड बढ़ गई। सीमांत जिले में मौसम के करवट बदलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। सुबह मामूली धूप के बाद एकाएक बादल छाने से शीत लहर चली। शाम को अधिक ठंड महसूस की गई। प्रशासन ने ठंड से राहत देने के लिए कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की। इससे लोगों ने राहत महसूस की। पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चंपावत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह पाला गिरने और शाम के समय शीत लहर चलने से तापमान में गिरावट आई है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठंड बढ़ गई है। चंपावत में अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से नगर के विभिन्न स्थानों में अलाव की व्यवस्था की गई है। इससे फड़, रेड़ी कारोबारियों, मजदूरों और आम लोगों को काफी राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *