Thu. May 8th, 2025

उत्कृष्ट कार्य के लिए आशाओं को किया सम्मानित

लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत आशा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजक संस्था हिमालय अध्ययन केंद्र की ओर जिले की उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया। सोमवार को पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिमालयन अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. दिनेश जोशी संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि उप जिला अस्पताल की चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल, विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा और ईओ प्रियंका रैंकवाल रहीं। स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ता संगीता प्रहरी को प्रथम, मंजू मनराल को द्वितीय, शांति देवी को तृतीय और सुनीता देवी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इसी तरह आशा फैसिलिटेटर अनीता बोहरा प्रथम, नीमा गहतोड़ी द्वितीय, पुष्पा बिष्ट तृतीय और दीपा भंडारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। ब्लाॅक समन्वयक पुष्पा जोशी को भी सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार, द्वितीय स्थान पर तीन हजार और तृतीय और सांत्वना पुरस्कार में एक हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र दिया गया। संचालन महेश सुतेड़ी ने किया। वहां जिला समन्वयक जगदीश जोशी, चंद्र प्रकाश ओझा, रीता सिंह, अनीता राय, पुष्पा जोशी, सुनीता जोशी, पदमा प्रथोली, लक्ष्मी जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *