निगम क्षेत्र में उपलब्ध होगी पिंक टॉयलेट की सुविधा
इस बार चारधाम यात्रा के दौरान नगर निगम क्षेत्र में महिला तीर्थ यात्रियों को पिंक टाॅयलेट की सुविधा उपलब्ध होगी। नगर निगम प्रशासन दो मोबाइल पिंक टॉयलेट के संचालन की योजना तैयार कर रहा है। निगम प्रशासन का कहना है कि दो वाहनों को पिंक टॉयलेट में परिवर्तित किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में एक भी पिंक टॉयलेट नहीं है। इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। शहर क्षेत्र में कई महिला व्यवसायी भी हैं, जिनके प्रतिष्ठानों में टॉयलेट की सुविधा नहीं है। बाजार खरीददारी करने आने वाली महिलाओं को कई घंटों की खरीदारी के दौरान टाॅयलेट के लिए परेशान होना पड़ता है। स्थानीय निवासी पूर्व में नगर निगम प्रशासन से पूर्व में पिंक टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं। निगम प्रशासन का कहना है कि दो मोबाइल पिंक टॉयलेट के संचालन पर विचार किया जा रहा है।