नौ करोड़ की लागत से कुमाऊं में स्थापित होगी कैथ लैब
हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध की अड़चन उनके कार्यकाल में दूरी हुई। उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अब प्रदेश सरकार ने भी 3678.23 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। आचार संहिता लगने से पहले काम की शुरुआत होने की संभावना है। हल्द्वानी में नौ करोड़ की लागत से कैथ लैब बनेगी, वहीं काठगोदाम स्टेशन का 24 करोड़ से आधुनिकीकरण किया जाएगा। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना परियोजना को केंद्र सरकार की ओर से अक्तूबर में केंद्रीय सहायता के तौर पर 1557.18 करोड़ की स्वीकृति दी गई। शेष राशि एमओयू के अनुरूप यूपी 689 करोड़ और उत्तराखंड 1432 करोड़ का वहन करेगा। 27 फरवरी को मुख्य बांध के निर्माककी निविदा भी आमंत्रित कर दी गयी है। प्रस्तावित परियोजना से हल्द्वानी के लोगों को 2050 तक पानी की कमी नहीं रहेगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हल्द्वानी नैनीताल रोपवे में कार्य शीघ्र शुरू होगा। काठगोदाम-अमृतसर ट्रेन को अचार संहिता से पहले शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सूर्य ढलने की ओर है। बनभूलपुरा में उपद्रव मुद्दे पर कहा कि सरकारी जमीन थी, नोटिस देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई का विरोध उचित नहीं था। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे को कायम रखने की अपील की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, चंदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।