Fri. Jun 12th, 2026

बस स्टैंड के भवन की गुणवत्ता पर ध्यान देने के निर्देश

रामनगर (नैनीताल)। कमिश्नर ने रामनगर में बन रहे बस स्टैंड की बिल्डिंग की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट मैनेजर हिमांशु वर्मा ने बताया कि इस बिल्डिंग की निर्माण लागत लगभग 28.57 करोड़ है। 100 से अधिक वाहन पार्किंग क्षमता वाली यह बहुमंजिला बिल्डिंग सितंबर तक तैयार हो जाएगी। कमिश्नर ने रामनगर वन प्रभाग अंतर्गत बनाए गए नगर वन का भी निरीक्षण किया। कहा कि इसे अधिक सुंदर बनाने के लिए काफी काम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *