Sat. May 3rd, 2025

पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में 33 सिंगल पुल बनेंगे डबल लेन

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में स्टेट हाइवे पर स्थित पुराने 33 पुलों को डबल लेन बनाया जाएगा। ये सिंगल पुल काफी पुराने हो गए थे। इन पुलों के डबल लेन बनने के बाद यातायात सुगम हो सकेगा। लोनिवि ने इस कार्य के लिए डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है।
लोनिवि ने पिथौरागढ़ में 22 और चंपावत जिले के 11 पुलों को चिह्नित किया गया है। ये पुल स्टेट हाइवे पर हैं। इन पुलों से वर्तमान में वाहनों की आवाजाही तो हो रही है, लेकिन यातायात का दबाव ज्यादा होने के कारण इन पुलों पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं पुलों के सकरा होने से कई बार जाम की स्थिति भी बनी रहती है इसी को देखते हुए लोनिवि ने दोनों जिलों में स्टेट हाइवे पर स्थित 33 जिलों को चिह्नित किया है। इन पुलों को डबल लेन बनाने के लिए डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। डीपीआर बनने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन से स्वीकृत मिलते ही पुलों को डबल लेन बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में लोनिवि पांडेगांव से सेरा तक 7.50 करोड़ की लागत से नाले को पाटकर सड़क बनाएगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए लोनिवि ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होती ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद

पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के 33 पुलों को सिंगल लेन से डबल लेन बनाया जाएगा। इसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है। सिंगल लेन पुल डबल लेन होने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी। – एबी कांडपाल, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि पिथौरागढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *