Sat. Jun 14th, 2025

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वल्दिया को किया सम्मानित

पिथौरागढ़। देवभूमि क्षत्रिय समिति पिथौरागढ़ ने और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कै. सुरेंद्र सिंह वल्दिया को ऐंचोली स्थित एक होटल में सम्मानित किया। इस दौरान क्षत्रिय समाज के हितों को संरक्षित करने सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय के पूर्व उप कुलपति ठाकुर नरेंद्र सिंह भंडारी ने क्षत्रिय समाज की एकता पर बल देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों और युवाओं में फैल रही नशे की प्रवृति को खत्म करने का आह्वान किया। क्षत्रिय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट ने समाज हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध रहते हुए हमेशा जरूरतमंद की मदद को संकल्पित रहने को कहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह खनका ने समाज के सभी लोगों से समिति के साथ तन मन धन से जुड़ने को कहा। समिति के संरक्षक राम सिंह ने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक संगठन है। बैठक का संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया, नानू बिष्ट, इंद्रजीत सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान दिलीप वल्दिया, गोविंद सिंह बिष्ट, किशन सिंह भाटिया, भूपेंद्र सिंह मेहरा, कर्नल करम सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह अधिकारी, अजय महर, ठाकुर कृष्ण बहादुर मल, दिलीप सिंह वल्दिया, गिरीश सिंह महर मौजूद रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed