Mon. May 19th, 2025

एम्स का दीक्षांत समारोह आज, राष्ट्रपति मुर्मू टॉपरों को देंगी मेडल

एम्स का चौथा दीक्षांत समारोह आज होगा। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों टाॅपर छात्र-छात्रों को मेडल दिए जाएंगे। दीक्षांत के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिला प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार को एम्स के चौथे दीक्षांत में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और नीति आयोग भारत सरकार के सदस्य डाॅ. विनोद के पाल मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू टॉपर छात्र-छात्राओं को पदक वितरित करेंगी। दीक्षांत समारोह में 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक दिए जाएंगे। कुल 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी। सोमवार को एम्स ऑडिटोरियम में निदेशक प्रो. मीनू सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed