पृथ्वी को संकट से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। विशेषज्ञ वक्ताओं ने पृथ्वी पर मंडरा रहे संकट को दूर करने के लिए पर्यावरण संरक्षण को आवश्यक बताया। विवि के आदि कैलाश सभागार में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज उत्तराखंड चैप्टर देहरादून के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता इतिहासकार और पर्यावरणविद अजय शर्मा ने कहा कि पृथ्वी मनुष्यों के साथ ही जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के रहने का स्थान है। मनुष्य अपने आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पृथ्वी को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके चलते प्राकृतिक आपदाएं आ रही है। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि इस वर्ष विश्व पृथ्वी दिवस की थीम ग्रह बनाम प्लास्टिक है। जिसका उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना है। इस दौरान महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान, कुलसचिव डॉ. मुकेश बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे। वहीं, हिमालयन कॉलेज आफ नर्सिंग के कम्यूनिटी हेल्थ नर्सिंग विभाग की ओर से थानो गांव में जागरूकता अभियान चलाया।