रुड़की अस्पताल में है डेंगू के उपचार और जांच की पूरी व्यवस्थाI
सिविल अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने बताया कि डेंंगू के उपचार और जांच की पूरी व्यवस्था अस्पताल में है। डेंगू की रैपिड जांच अस्पताल में होती है। पैथोलॉजी लैब में एलाइजा मशीन लगी है। इसमें डेंगू की एलाइजा जांच होती है। पिछले साल जिले भर तक के सैंपल की एलाइजा जांच अस्पताल में हुई है। अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया जाता है। इस साल भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। शासन की ओर जारी गाइड लाइन पर काम शुरू कर दिया गया है।