Mon. Jun 16th, 2025

घरों में बगीचे लगाना जैव विविधता बढ़ाने का सरल तरीका’

देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में नमामि गंगे समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान डॉ. आदिल कुरेशी ने कहा कि पर्यावरण व मानव जाति के अस्तित्व के लिए जैव विविधता के उच्चस्तर को बचाए रखना जरूरी है। डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि घरों में बगीचे लगाना जैव विविधता बढ़ाने का सरल तरीका है। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग कई प्रजातियों के विलुप्त होने का कारण है। कार्यक्रम में प्राचार्य ने छात्रों को जैव विविधता को संतुलित रखने में सहयोग के लिए प्रेरित किया। नामामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार व डॉ. दिनेश कुमार टम्टा ने प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल को लेमनग्रास का पौधा भेंट किया। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed