Sun. Apr 27th, 2025

सीकर के फतेहपुर में बारिश, 3 डिग्री से ज्यादा तापमान:आज और कल चलेगी आंधी, हीटवेव से मिली राहत

सीकर पिछले करीब 10 दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से अब राहत मिली। सीकर में आज सुबह मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। सीकर में सुबह से बादल छाए हुए थे। जिसके बाद फतेहपुर सहित आसपास के इलाकों में बारिश भी हुई।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यहां आज और कल आंधी चलने के साथ बारिश होने का भी अनुमान है।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह 7 बजे तापमान 31.5,10 बजे 34 डिग्री,12 बजे 36,1 बजे 38 डिग्री,दोपहर का अधिकतम तापमान 42.5 हो गया जबकि इससे पहले शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकार्ड किया गया था। हालांकि शुक्रवार को धूप में तेजी भी कम थी। वहीं जिले में शुक्रवार देर शाम से ही बादलों की आवाजाही जारी है।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक आज से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने वाला है। लगातार चल रही हीटवेव का प्रभाव आज से कम होगा। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में आज और कल बारिश होने के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। यह बारिश होने से तापमान में भी दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

वही मौसम विशेषज्ञों की माने तो आज दोपहर बाद से प्रदेश के कई जिलों में आंधी चलेगी। वही इस जून महीने में ज्यादातर तापमान सामान्य ही रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *