Sat. Jun 14th, 2025

दिनदहाड़े चोरी कर पत्नी को गहने किए गिफ्ट… सात महीने बाद हुआ खुलासा

नईदुनिया प्रतिनिधि, मुरैना। बागचीनी थाना क्षेत्र के देवरी गांव में चोरी की वारदात का खुलासा हो गया है। चोर 21 दिसंबर 2023 की दोपहर की ग्रामीण धर्मपाल सिंह के घर से दिनदहाड़े सोने के जेवर और नकदी चुरा ले गए थे। धर्मपाल उस समय मुरैना गया था, वहीं घर की महिलाएं भागवत कथा सुनने गई थीं। सूने घर से चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए थे।

पुलिस ने इस मामले में सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि चार आरोपित चोरों से चोरी के सभी गहने बरामद कर लिए है। इस चोरी में पुलिस ने एक महिला को भी आरोपित बनाया है। दरअसल पति ने चाेरी कर लाए कुछ गहने अपनी पत्नी को भी गिफ्ट कर दिए थे, जिन्हें वह रखे हुए थी।

सात माह चली पड़ताल

जानकारी के मुताबिक देवरा गांव के धर्मपाल सिंह यादव के घर से चोर आठ सोने की चूड़ी, तीन हार, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान के झुमके, करीब साढ़े छह लाख रुपये का माल समेट ले गए। पुलिस ने इस मामले में अप  राध दर्ज कर चोरों की पड़ताल की। सात महीने चली इस पड़ताल के बाद पता चला कि इस वारदात में देवरी गांव के ही राजवीर यादव की भूमिका है।  पुलिस ने राजवीर को धर दबोचा। इसके बाद उससे पूछताछ की तो चोरी की बात कबूल कर ली। राजवीर ने अपने साथी सतेंद्र यादव व मोनू यादव के साथ इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं पत्नी कांता को कुछ सोने गिफ्ट कर दिए, जो कांता के पास से बरामद किए गए। पुलिस ने पूरे गहने बरामद कर लिए हैं। मामले में राजवीर, सतेंद्र, मोनू व कांता यादव को इस मामले में आरोपित बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed