Sat. Jun 14th, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर’ मिला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार (6 अगस्त) को फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर’ प्रदान किया गया। फिजी के राष्ट्रपति राटु विलियम माइवालीली कटोनिवेरे ने राष्ट्रपति मुर्मू को यह सम्मान दिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों की सराहना की और कहा कि भारत फिजी के साथ एक मजबूत, सक्षम और अधिक समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए साझेदारी करने के लिए तैयार है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति में गड़बड़ी के मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।

दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में ASI विजय ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके पास से कोई सुसा इड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसके घरवालों से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार सुबह करंट लगने से पिता नागेंद्र चंद्रवंशी (55) और पुत्र पिंटू चंद्रवंशी (30) की मौत हो गई। घटना हुरलौंग गांव की है। पुलिस ने बताया दोनों खेत पर काम कर रहे थे। वहां करंट के तार लटके हुए थे, इसी दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए।

हैदराबाद में CBI ने बैंक धोखाधड़ी मामले में 20 साल से फरार घोषित अपराधी वी चलपति राव को गिरफ्तार किया है। इसे कुछ साल पहले स्थानीय अदालत ने मृत घोषित कर दिया था। CBI ने बताया कि वी चलपति राव बार-बार अपनी पहचान और स्थान बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। उसके खिलाफ 2005 में मामला दर्ज किया था। चलपति ने हैदराबाद की एसबीआई चंदूलाल बिरादरी ब्रांच में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करते हुए 50 लाख रुपए की ठगी की थी। उसने अपने परिवार और करीबियों के नाम पर फर्जी कोटेशन और फर्जी वेतन प्रमाण पत्र बनाए थे।

खनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। महिला सीएम योगी के जनता दरबार में आई थी। बाहर आकर उसने अपने गोद लिए बच्चे को सड़क किनारे रख दिया। उसके बाद बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

महिला बुरी तरह से जल गई। कुछ देर बार पुलिसकर्मियों ने महिला पर कंबल डालकर आग बुझाई। तब तक महिला 70 से 80% जल चुकी थी। पुलिस ने तुरंत महिला को सिविल अस्पताल ले गई। उसकी हालत नाजुक है। महिला का नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच एनसीपी (SCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड ने अजित पवार को गद्दार बताते हुए कहा कि वो चाचा (शरद पवार) की मौत का इंतजार कर रहे थे। क्या हम किसी बुजुर्ग की मौत का इंतजार करते हैं? जिस बच्चे को चलना सिखाया और उस बच्चे ने चाचा को ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे गद्दारों को जनता जरूर सबक सिखाएगी और इस कृत्य का हिसाब लेगी। आव्हाड ने यह भी कहा कि ऐसे लोगों से आप क्या प्यार करेंगे। उनपर कैसे भरोसा करेंगे। बीजेपी से हाथ मिलाने वालों पर भला कैसे भरोसा किया जा सकता है। महाराष्ट्र में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया। प्रेसिडेंट ऑफिस ने X पोस्ट में बताया कि फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियामे मैवलीली कटोनिवरे ने राष्ट्रपति मुर्मू को यह सम्मान दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने फिजी संसद को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत और फिजी के बीच दोस्ती के गहरे संबंधों को दर्शाता है। द्रौपदी मुर्मू दो दिनों के लिए फिजी दौरे हैं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की फिजी में पहली यात्रा है।

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मंगलवार सुबह एक ईंट फैक्ट्री में बॉयलर फटने से एक मजदूर की मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है।घटना मौदा तालुका के झुल्लर गांव में श्री जी ब्लॉक नाम की प्राइवेट   कंपनी की फैक्ट्री में सुबह 3 बजे हुई है। यहां बड़े सीमेंट ब्लॉकों के निर्माण का काम चल रहा था। धमाका इतना तेज था की पूरी फैक्ट्री ध्वस्त हो गई  मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को राज्य विधानसभा को बताया कि राज्य में हिंसा में 59,564 लोग विस्थापित हुए और 11,133 घर आग में जलकर राख हो गए। कांग्रेस विधायक के रंजीत के एक सवाल का जवाब देते हुए सिंह ने कहा कि राज्य में हिंसा में 11,133 घर जलकर राख हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed