Tue. Jun 17th, 2025

भाजपा मंत्री महाराज कांग्रेस दफ्तर पहुंचे, कांग्रेसियों ने लपककर किया स्वागत

राजनीती में जरा सी चूक भी तिल का ताड़ बना देती है। कुछ ऐसा ही भाजपा की धामी सरकार के काबीना मंत्री सतपाल महाराज के साथ भी हुआ। उनका काफिला कांग्रेस कार्यालय क्या पहुंचा कि वीडियो वायरल हो गया। भूलवश काबीना मंत्री सतपाल महाराज कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें लपक लिया और फूलमाला पहना डाली।

जब तक कैबिनेट मंत्री सतपाल में माजरा समझ आता, तब तक वीडियो निकल चुकी थी। खैर, महाराज को आभास हो गया कि वह भाजपा की जगह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हैं। उन्होंने झट से तेज कदम बढ़ाए और कार में बैठते हुए काफिले को सही जगह रवाना होने के निर्देश दिए। यह घटना बीते रोज उस समय घटित हुई, जब सतपाल महाराज केदारनाथ उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed