Sun. Apr 27th, 2025

गजलक्ष्मी राजयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में पाएंगे तरक्की, बढ़ेगा मान सम्मान, अपार धनलाभ के प्रबल योग

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को दैत्यों का देवता तो बृहस्तपति को देवताओं का गुरु माना जाता है।जहां शुक्र हर माह राशि बदलते है, वही देवताओं के गुरु बृहस्पति एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं, ऐसे में उन्हें पूरा राशि चक्र करने में 12 साल का समय लगता है। जब भी ये दोनों ग्रह चाल बदलते है या एक राशि में आते है तो युति और राजयोग का निर्माण होता है।इसी क्रम में साल 2025 में ग्रह, नक्षत्रों और राशियों का ऐसे संयोजन देखने को मिलेगा जो कई राशियों के लिए शुभ होगा।

वर्तमान में भाग्य ज्ञान के कारक गुरु वृषभ राशि में विराजमान है और मई 2025 में वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। वही 26 जुलाई 2025 में सौन्दर्य, सुख के कारक शुक्र भी मिथुन में गोचर करेंगे, ऐसे में जुलाई अंत में करीब 12 साल बाद मिथुन राशि में गुरू शुक्र की युति से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा,जो 21 अगस्त तक शुक्र के दूसरी राशि में जाने तक बना रहेगा। राजयोग से कुछ राशियों को साल 2025 में अच्छा लाभ मिल सकता है। आईए जानते हैं कौन सी है वो लकी राशियां…

 

 

Gajlaxmi Rajyog से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

मिथुन राशि : आपकी राशि में गुरू शुक्र युति और गजलक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए लकी साबित होगा। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यापार में मुनाफा होगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।उच्च शिक्षा पाने वाले और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है। लंबे समय से रुके और अटके काम पूरे हो सकते हैं।सिंह राशि : जातकों के लिए साल 2025 में गुरु शुक्र की युति से बनने वाला गजलक्ष्मी राजयोग वरदान से कम साबित नहीं होगा। भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति होगी। अपार धनलाभ के प्रबल योग है। हर काम में सफलता पाएंगे। नौकरीपेशाा को नई नौकरी के साथ पदोन्नति और इंक्रीमेंट का तोहफा मिल सकता है। इस अवधि में व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को गति मिलेगी। पूरे साल मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी करियर-कारोबार में अच्छी कामयाबी मिलेगी। धन लाभ और शुभ समाचार मिलेगा।

तुला राशि :गजलक्ष्मी राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है । भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नौकरी में कई नए अवसर मिलने के भी योग बन रहे हैं। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। यात्राओं कर सकते है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक हो सकता है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, जिससे आप कई क्षेत्रों में सफलता हासिल कर सकते हैं। उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।

कर्क राशि : शुक्र गुरु की युति और गजलक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकती है। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश में नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर हो सकती है।भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि हो सकती है। शिक्षा और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा।आय में वृद्धि के योग बन सकते है। सुखद वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है। व्यापार में भी भाग्य आपका साथ देगा।

कुंडली में कब बनता है Gajlaxmi Rajyog

  • ज्योतिष के मुताबिक, ‘गजलक्ष्मी’ शब्द धन, संपन्नता के साथ परम सौभाग्य और राजयोग पावर के साथ अधिकार मिलने का प्रतीक है।
  • जब किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में 1, 4, 7 या दसवें घर में गुरु, शुक्र या चंद्रमा हों, तो गजलक्ष्मी राजयोग बनता है।
  • गुरु ज्ञान और विस्तार से जुड़ा ग्रह है। गजलक्ष्मी राजयोग को भारतीय वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *