Sun. Apr 27th, 2025

विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मौत नहीं हत्या है!

लखनऊ उत्तर प्रदेश  लखनऊ में मंगलवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। मरने वाला प्रभात पांडेय (30) मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला था। डेढ़ साल से लखनऊ में रह रहा था। प्रभात पांडेय यूथ कांग्रेस का प्रदेश महासचिव रह चुका है। उसकी मौत सिर के पीछे की तरफ चोट लगने से हुई है। शव को सिविल अस्पताल भेजा गया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार ने प्रदर्शन को रोकने के लिए नुकीली कीलें लगवाई थीं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए। सरकार युवक के मौत की जिम्मेदार है। यह मौत नहीं हमारे कार्यकर्ता की हत्या है। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौत कैसे हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।

विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ कूच की तैयारी में लगे कांग्रेस नेताओं को बुधवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ही रोक लिया गया और वरिष्ठ नेताओं को नजर बंद कर दिया गया। लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और ईको गार्डेन में जाकर छोड़ दिया। वहीं, जिन नेताओं ने भी विधान भवन पहुंचने का प्रयास किया पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। घेराव करने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। धक्कामुक्की के दौरान वो कुछ देर के लिए बेहोश हो गए। प्रदर्शन से लौटने के बाद अजय राय सिविल अस्पताल पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *