Sat. Apr 26th, 2025

मोदी सरकार में पूर्व मंत्री रहे जनरल वीके सिंह और आरिफ मोहम्मद खान को मिली नई ज़िम्मेदारी ,केरल और बिहार के राज्यपाल भी बदले गए। आखिर क्या और क्यों ? Tap कर जाने

नई दिल्ली।  नरेंद्र मोदी सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे रिटायर सेना प्रमुख वीके सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि  पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मंगलवार शाम मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया, जहां मुख्य रूप से हिंदू मेइती बहुसंख्यक और ईसाई कुकी समुदाय के बीच पिछले एक साल से अधिक समय से समय-समय पर झड़पें हो रही हैं. राष्ट्रपति ने पांच राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्ति की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मंगलवार को की गई राज्यपालों की नियुक्ति के तहत केरल और बिहार के राज्यपालों का भी ट्रांसफर हुआ है।  केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद अब बिहार के राज्यपाल होंगे, जबकि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अब केरल के राज्यपाल होंगे।
राष्ट्रपति ने रघुबर दास का ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।  उनकी जगह मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी, जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *