Fri. Jun 13th, 2025

बंदूक की नोक पर युवती से गैंगरेप, तीन दरिदों ने वारदात को दिया अंजाम

भिंड मध्य प्रदेश के भिंड जिले में युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि तीन आरोपियों ने तीन आरोपियों ने बंदूक की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके साथ ही पीड़िता ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का क्या आरोप है और पुलिस का क्या कहना है, आइए विस्तार से जानते हैं।

बंदूक की नोक पर युवती से गैंगरेप

घटना, भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती खाना देने जा रही थी, तभी तीन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता का आरोप है कि उसे आरोपी बंदूक की नोक पर उठाकर ले गए थे और सामूहिक दुष्कर्म किया। लेकिन, थाने में उसके बताए अनुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

थाने में पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता

इस पूरे मामले में भीम आर्मी के कार्यकर्ता गोरमी थाना (Bhind Rape Case) पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से मांग की है कि पीड़िता (Bhind Gang  Rape) के बताए बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया गया है। यह बात पीड़िता ने बताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं की है।

थाना प्रभारी ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, गोरमी थाना प्रभारी ध्यानेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस पर लगे आरोपों पर उन्होंने बताया, “पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ महिला पुलिस अधिकारी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर वीडियोग्राफी भी की गई है, ताकि जांच में पुलिस के मदद मिल सके। पुलिस पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed