Sat. Jun 14th, 2025

सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा.. कंटेनर गिरने से कई टन कोयले में दबे मजदूर, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

ओडिशा। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में एक सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है। फैक्ट्री में कोल हॉपर के गिरने से कई श्रमिक कोयले में दब गए हैं। मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। मौके पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं, जिनसे घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 4 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि, मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी कई मजदूर कोयला हॉपर के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह हादसा उस समय हुआ जब करीब 12 से ज्यादा मजदूर कोल हॉपर के नीचे काम कर रहे थे। कोल हॉपर गिरने से मजदूर दब गए। फंसे हुए लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि अचानक कोल हॉपर गिर गया और काम कर रहे सभी श्रमिक कोयले के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही बचाव दल जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा और फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में मदद कर रही है।

ओडिशा सीमेंट फैक्ट्री में हादसा कब और कहां हुआ?

यह हादसा ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर में एक सीमेंट फैक्ट्री में हुआ है।

ओडिशा सीमेंट फैक्ट्री में हादसे की मुख्य वजह क्या थी?

हादसा फैक्ट्री में कोल हॉपर गिरने की वजह से हुआ, जिससे कई श्रमिक कोयले में दब गए।

ओडिशा सीमेंट फैक्ट्री हादसे में अब तक कितने लोगों की मौत हुई है?

सूत्रों के अनुसार, अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, और मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

ओडिशा सीमेंट फैक्ट्री में क्या राहत और बचाव कार्य जारी है?

हां, मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed