Sun. Feb 23rd, 2025

यदुवंशी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री का आभार, आम आदमी की कौरव सेना से लड़ रहे भाजपा के पांडव, मोदी जी ने देश जीता है अब जीतेंगे दिल्ली, केजरीवाल का नाम झूठेलाल: डॉ. मोहन यादव

अवसर था कल देर शाम मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली विधानसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार करते दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल पर झूठेलाल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जब तक मुख्यमंत्री बने रहे झूठ पर झूठ बोलने का रिकार्ड बना दिया। और तो और उनकी चमड़ी इतनी मोटी साबित हुई कि भैंस की चमड़ी भी फैल हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कल दिल्ली में यादवों के सम्मेलन में शामिल हुए और भगवान शिव के मंदिर में जाकर उन्होंने कहा कि अब यह देश राम और कृष्ण का देश है। यदि आप विदेश जाएं और बता दें कि राम और कृष्ण के देश से आए हैं तो विदेशी समझ जाएंगे कि भारत से आए हैं। डॉ. यादव ने यादवों से खचाखच भरी एक सभागार में कहा कि यदुवंशी समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने मप्र जैसे विशाल राज्य की जिम्मेदारी यदुवंशी समाज के डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सौंपी है। डॉ. यादव ने अपने एक घंटे के भाषण में जितनी बार प्रधानमंत्री का नाम लिया उतनी बार तालियां बजती रहीं। डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कौरवी सेना का सेनापति बताया और उसे हराने के लिए पांडवों की सेना तैयार है। इसलिए भगवान कृष्ण का नाम लेकर बोलो आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की। और तो और जिन दो विधानसभाओं में डॉ. यादव ने सभाएं कीं उनमें दोनों स्थानों पर जनता के सैलाब को दोनों हाथों की मुठठी बांधवाकर संकल्प करावाया और कहा कि, केजरीवाल को रवाना करना है और भाजपा का कमल खिलाना है। सभा के बाद राष्ट्रीय हिन्दी मेल के इस प्रतिनिधि से डॉ. मोहन यादव ने यह दावा किया कि, मोदी जी के नेतृत्व में देश जीते हैं अब दिल्ली भी जीतेंगे। उल्लेखनीय है कि कल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘झूठेलाल’ कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री कुंभ में स्वच्छ गंगा में डुबकी लगाते नजर आए लेकिन क्या केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएंगे जिन्होंने यमुना को साफ स्वच्छ करने की कसम र्खा थी, क्या हुआ? इसी के साथ उन्होंने कहा कि, पूरे देश में किसी मुख्यमंत्री के पद पर रहते जेल जाने का उदाहरण नहीं है लेकिन कुर्सी के लालच में केजरीवाल ने जेल में रहकर कई महीने सरकार चलाई। उन्होंने लाखों मतदाताओं और पूरी दिल्ली की इज्जत खराब करने का काम किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण और शिशुपाल की कथा सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार कृष्ण ने उंगली उठाकर सुदर्शन चक्र चलाकर शिशुपाल का वध किया था। उसी प्रकार आप लोग भी वोटिंग के दिन अपनी उंगली से ईवीएम का बटन दबाकर केजरीवाल को सत्ता से हटाने का काम करें। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तुलना राहु-केतू से करते हुए उन्होंने कहा कि, इनकी वजह से दिल्ली में ग्रहण लगा हुआ है। ये दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं अब इन दोनों से पीछा छुड़ाना है। पूरी दिल्ली का सत्यानाश करने का काम इन दोनों दलों ने किया है। इस विशेष रिपोर्ट का लब्बोलुआब यह है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बारे में यह लिखा जाना गलत नहीं है कि, यह पहले मुख्यमंत्री हैं जिनके बारे में कहा जाता है कि, डॉ. मोहन यादव यत्र-तत्र-सर्वत्र मौजूद रहते हैं। और कल राष्ट्रीय हिन्दी मेल के इस प्रतिनिधि द्वारा डॉ. मोहन यादव के चुनाव प्रचार की शैली का आंखों देखा हाल लिखने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि, जिन दो विधानसभाओं में डॉ. मोहन यादव ने प्रचार किया है उससे भाजपा की दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर जीत सुनिश्चित हो सकती है ऐसा माना जाए चौंकिएगा मत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *