Mon. Feb 24th, 2025

पेट्रोल 96 और डीजल 86 रुपए लीटर, 26 जनवरी से पहले आम जनता को बड़ी राहत, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

नई दिल्‍ली अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर भारत सहित दुनियाभर के शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रहा है तो दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 20 घंटे के भीतर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 78.29 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी उछाल के साथ 74.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज किए जाने के बाद आज भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आई है। हालांकि, दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट के अनुसार आज हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 18 पैसे सस्‍ता होकर 94.99 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 18 पैसे गिरा और 87.84 रुपए लीटर पहुंच गया है।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद कच्चे तेल की कीमतें क्यों बदली हैं?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में राजनीतिक बदलावों का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है। ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद आर्थिक और व्यापारिक नीतियों की अटकलों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव हुआ है।

आज दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव क्यों नहीं हुआ?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें विभिन्न कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें, टैक्स, और डीलरों के मार्जिन। आज दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में कीमतें स्थिर रहीं।

पटना और गुरुग्राम जैसे शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों हुआ है?

स्थानीय टैक्स और आपूर्ति की लागत के आधार पर कुछ शहरों में तेल की कीमतें सस्ती हुई हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर भी दिख रहा है।

कच्चे तेल की कीमतें गिरने के बावजूद हर जगह पेट्रोल-डीजल सस्ता क्यों नहीं हुआ?

कच्चे तेल की कीमतें सीधे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को प्रभावित करती हैं, लेकिन इसमें टैक्स, परिवहन लागत, और सरकारी नीतियों का भी योगदान होता है। इसलिए हर जगह एक साथ कीमतों में बदलाव नहीं होता।

दिल्ली में आज पेट्रोल और डीजल का क्या रेट है?

आज दिल्ली में पेट्रोल 96.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *