Mon. Feb 24th, 2025

संभाग आयुक्त खत्री ने राजस्व भवन में किया झंडा वंदन

ग्वालियर  गौरवशाली गणतंत्र का शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यहाँ संयुक्त राजस्व भवन प्रांगण में संभाग आयुक्त  मनोज खत्री ने झंडा वंदन किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। संभाग आयुक्त श्री खत्री ने सभी शासकीय सेवकों को 76वे गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर आम जन की समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *