Sat. Feb 22nd, 2025

फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों पर कब्ज़ा करने वाले गिरोह का सदस्य अकबर सहारनपुर से पकड़ा

देहरादून थाना राजपुर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीनों पर कब्ज़ा करने वाले गिरोह के एक सदस्य को सहारनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। श्रीमती सुमन देवी निवासी किशनपुर थाना राजपुर देहरादून ने थाना राजपुर पर तहरीर दी कि उनकी सहेली श्रीमती रितु मेहता द्वारा किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख के लिए उनको रखा गया था। सहारनपुर के एक माफिया ने अपने साथियों के साथ जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया मुकदमे से संबंधित गिरोह के चार अभियुक्तों 1- विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, 2- विनोद कुमार उर्फ के०डी०, 3- महेश चौहान 4- प्रमोद गिरी को को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ व सबूतों के आधार पर धोखाधड़ी में सहरानपुर निवासी एक अभियुक्त अकबर का नाम भी प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सहारनपुर दबिश देकर अभियुक्त मोहम्मद अकबर को जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया गया हमारा एक गिरोह है जिसमें 10 से 12 लोग जुड़े हुए हैं हमारे गिरोह द्वारा शहर में खाली जमीन व मकान, जिस पर कोई नहीं रहता है, की रैकी उक्त जमीन व मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार किये जाते है , तथा उक्त फर्जी दस्तावेजो को आधार बनाकर उक्त जमीन व मकान पर कब्जा किया जाता हैं। उनके द्वारा पूर्व में शहर में कई जमीन व मकानो में इसी तरीके से कब्जा किया गया है।

अभियुक्त की पहचान मो० अकबर पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मकान नंबर 131 नूर बस्ती, थाना सिटी कोतवाली, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *