Sat. Feb 22nd, 2025

सुसाइड या मर्डर.. घर में मिलीं एक ही परिवार के चार लोगों की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मैसूर कर्नाटक के मैसूरु से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। एक घर में सोमवार को एक परिवार के चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के विश्वेश्वरैया नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चेतन (45), उनकी पत्नी रूपाली (43), उनके बेटे कुशाल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (62) के रूप में हुई है।

बता दें कि चेतन मूलरूप से हासन जिले के गोरुर गांव के रहने वाले थे। वह दुबई में इंजीनियर थे और 2019 में मैसूर लौट आए थे। जानकारी मुताबिक वापस आने के बाद चेतन ने एक जॉब कंसल्टेंसी शुरू की। इसमें ग्रेजुएट्स को दुबई की फर्म में नौकरी दिलाई जाती थी। बताया जाता है कि रविवार को चेतन अपने परिवार को गोरुर मंदिर घुमाने लेकर गए थे। अपने अपार्टमेंट लौटने से पहले सभी ने चेतन की ससुराल में खाना खाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *